{"_id":"6a6c3347cb66aeed0409bb65","slug":"kangra-fake-power-of-attorney-pong-displaced-land-fraud-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर पौंग विस्थापित की जमीन बेचने की कोशिश, दो नामजद समेत अन्य पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर पौंग विस्थापित की जमीन बेचने की कोशिश, दो नामजद समेत अन्य पर केस
Fri, 31 Jul 2026 11:02 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वाली/रैहन (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वाली/रैहन (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:02 AM IST
सार
कांगड़ा के जवाली में पौंग बांध विस्थापित की राजस्थान में आवंटित जमीन को कथित रूप से फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए बेचने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेज में हस्ताक्षर, आधार नंबर और फोटो में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौंग बांध विस्थापित को राजस्थान में आवंटित जमीन को कथित तौर पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तयारनामा) के जरिए बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद जवाली पुलिस ने दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता जगदीश चंद ने बताया कि उन्हें राजस्थान के रामगढ़ क्षेत्र में सरकार की ओर से एक मुरब्बा भूमि आवंटित की गई है। यह जमीन उन्होंने खेती के लिए एक व्यक्ति को काश्त पर दी हुई है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, 27 जुलाई की रात काश्तकार का फोन आया, जिसने पूछा कि क्या जमीन बेचने के लिए किसी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई है। इनकार करने पर शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप के माध्यम से कथित पावर ऑफ अटॉर्नी की प्रतियां भेजी गईं।
विज्ञापन
दस्तावेज देखने पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसमें उनके नाम पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की गई थी। उनका कहना है कि वे हमेशा अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते हैं, जबकि दस्तावेज में अंगूठे का निशान लगाया गया है। साथ ही आधार नंबर भी गलत दर्ज किया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि दस्तावेज के सत्यापन के दौरान फोटो में किसी अन्य व्यक्ति को शिकायतकर्ता के रूप में दर्शाया गया।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।