फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sudhir sharma disproportionate assets vigilance fir himachal

Himachal News : भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का केस, विजिलेंस ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 31 Jul 2026 09:32 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 31 Jul 2026 09:32 AM IST
सार

हिमाचल विजिलेंस ने धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। जांच में वर्ष 2013 से 2023 के दौरान अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश, वित्तीय लेनदेन और रक्कड़ स्थित मकान के निर्माण खर्च की पड़ताल की जाएगी। सुधीर शर्मा ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय प्रक्रिया पर भरोसा है।

विज्ञापन
sudhir sharma disproportionate assets vigilance fir himachal
सुधीर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया पेज, सुधीर शर्मा

विस्तार

धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के रक्कड़ में बने आलीशान घर समेत दस साल में जुटाई गई उनकी संपत्ति की विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे सुधीर शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है। विजिलेंस ने उनके खिलाफ 2013 से 2023 तक आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की तीन अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


विजिलेंस की प्रारंभिक जांच के दौरान सरकारी विभागों (इनकम टैक्स, लोक निर्माण विभाग) और अन्य एजेंसियों से प्राप्त वित्तीय एवं संपत्ति संबंधी दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इनमें आयकर रिटर्न, चुनावी हलफनामा, संपत्ति रिकॉर्ड, हाउस बिल्डिंग एडवांस से जुड़े दस्तावेज और सक्षम अधिकारियों से प्राप्त संपत्ति मूल्यांकन रिपोर्ट शामिल हैं। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि संबंधित लोक सेवक की संपत्ति और खर्च घोषित वैध आय की तुलना में अधिक प्रतीत हो रहे हैं। ब्यूरो के अनुसार रिकॉर्ड का मिलान के बाद आपराधिक केस दर्ज करने व जांच के लिए पर्याप्त आधार मिला है।
विज्ञापन


विधायक और पूर्व मंत्री की चल एवं अचल संपत्तियों व लेन-देन की भी होगी पड़ताल 
विजिलेंस की जांच के दायरे में बैंकिंग रिकॉर्ड, चल एवं अचल संपत्तियां, निवेश, डिजिटल साक्ष्य और अन्य वित्तीय लेनदेन शामिल है। इसके अतिरिक्त घर के निर्माण, इंटीरियर, फिक्स्चर और फर्निशिंग पर हुए व्यय का तकनीकी मूल्यांकन भी कराया जाएगा। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके संबंध में भी कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ब्रह्मदास भाटिया की ओर से दर्ज करवाए मामले की जांच निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांच को आंच नहीं : सुधीर शर्मा 
एफआईआर मामले में भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कहा मैं फिलहाल अभी दिल्ली दौरे पर हूं और लौटने के बाद मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया दूंगा। यह कार्रवाई व्यक्तिगत प्रतिशोध से प्रेरित है, सुक्खू दो बार विजिलेंस और एक बार अन्य एजेंसी से जांच करवा चुके हैं। मैंने पूरा सहयोग किया है, जो नापना चाहते हैं नाप लें पर अपने और अपने मित्रों के कागज भी पक्के रखें। सांच को आंच नहीं है।

मुख्यमंत्री से टकराव पर कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए
पूर्व कांग्रेस सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुधीर शर्मा का सीएम सुक्खू के साथ टकराव रहा है। कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ विधायक होने के बाद भी सुधीर शर्मा को सुक्खू सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया। इसके बाद खींचतान ज्यादा बढ़ती गई। राज्यसभा चुनाव में सुधीर समेत कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। विधानसभा ने विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी। फिर ये सभी 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। उपचुनाव में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला से भाजपा टिकट पर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed