फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lack of adequate sleep is the root cause of diseases: Dr. Kotwal

पर्याप्त नींद की कमी रोगों की जड़ : डॉ. कोटवाल

Sun, 14 Jun 2026 06:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
Lack of adequate sleep is the root cause of diseases: Dr. Kotwal
पालमपुर में डॉ.नरेंद्र कोटल को सम्मानित करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय सूद व सचिव राघव शर्म - फोटो : सांकेतिक
पालमपुर (कांगड़ा)। स्वस्थ जीवन जीने के विषय को लेकर रोटरी क्लब पालमपुर की ओर से रोटरी भवन में जीवनशैली रोगों पर स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एंडोक्राइनोलॉजिस्ट लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोटवाल (सेवानिवृत्त), निदेशक एंडोक्राइनोलॉजी, पारस हेल्थ, पंचकूला मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब पालमपुर के अध्यक्ष रोटेरियन अजय सूद और सचिव रोटेरियन राघव शर्मा ने मुख्यातिथि के स्वागत के साथ किया। डॉ. आदर्श ने रोटरी क्लब पालमपुर की ओर से संचालित विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं की जानकारी दी। डॉ. कोटवाल ने मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप, थायराइड विकार सहित हृदय रोगों जैसे बढ़ते जीवनशैली रोगों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि असंतुलित खान-पान, शारीरिक निष्क्रियता, मानसिक तनाव और पर्याप्त नींद की कमी इन रोगों के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन


उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। संगोष्ठी में रोटेरियन्स, पालमपुर एनजीओ समूह के सदस्यों सहित क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने भाग लिया। इस मौके पर राजीव आहल, रोटरी क्लब पालमपुर के सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रोटरी क्लब पालमपुर ने लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोटवाल (सेवानिवृत्त) को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed