फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Laxity in matters concerning public interest will not be tolerated

जनहित से जुड़े मामलों में कोताही बर्दाश्त नहीं : संजय

Wed, 29 Jul 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Laxity in matters concerning public interest will not be tolerated
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह की सपडुल पंचायत में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, ग्रामीण विकास और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

संजय सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए। शेष मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और समग्र विकास की सोच के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed