{"_id":"6a2c2af5ea726fdee2004c50","slug":"mahajan-family-regains-dominance-over-nurpur-municipal-council-neeti-mahajan-elected-unopposed-as-chairperson-kangra-news-c-95-1-kng1014-239094-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर नप पर फिर महाजन परिवार का दबदबा, नीति महाजन निर्विरोध अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर नप पर फिर महाजन परिवार का दबदबा, नीति महाजन निर्विरोध अध्यक्ष
Sat, 13 Jun 2026 10:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर नगर परिषद की अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षद कांग्रेस नेताओं के साथ। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी रस्साकशी पर शुक्रवार को आखिरकार विराम लग गया। नूरपुर कांग्रेस की राजनीति के धुरंधर रहे दिवंगत आरके महाजन की पुत्रवधू नीति महाजन ने बतौर नगर परिषद अध्यक्ष कमान संभाल ली है। उनके साथ वार्ड छह से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाली सोनिया सोगा को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है।
नूरपुर नगर परिषद के इतिहास में यह चौथी बार है जब अध्यक्ष पद की कुर्सी पर किसी महिला पार्षद को बैठने का मौका मिला है। शुक्रवार को आयोजित दूसरी बैठक में एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने चुनाव के लिए नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड चार से निर्वाचित नीति महाजन और उपाध्यक्ष पद के लिए सोनिया सोगा के ही नामांकन प्राप्त हुए। इसके कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
इस बार भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया से भाजपा समर्थित पार्षदों ने दूरी बनाए रखी। इससे पहले मंगलवार को पार्षदों की आपसी रस्साकशी और कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव टल गया था, जिससे सियासी किरकिरी हुई थी। नीति महाजन के अध्यक्ष बनने से एक बार फिर नूरपुर नप पर महाजन परिवार का वर्चस्व कायम हो गया है।
विज्ञापन
इससे पहले उनकी सास कृष्णा महाजन तीन बार (1995, 2011 व 2016) नूरपुर नप अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि उनके ससुर स्वर्गीय आरके महाजन भी लगातार दो बार (2001, 2006) इस हॉट सीट पर काबिज रहे थे। कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही नीति महाजन को अध्यक्ष पद का चेहरा घोषित किया था और 9 में से 6 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और नई टीम को बधाई दी। वहीं एचपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल भी मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शहर के विकास को देंगे गति: नीति व सोनिया
नूरपुर नप की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।
कब कौन रहा नप अध्यक्ष
1952 चुन्नी लाल पुरी
1953 बीआर उप्पल
1956 सत महाजन
1969 सतपाल गुप्ता
1978 सुरिंदर शर्मा
1981 निक्का राम
1986 सतपाल गुप्ता
1995 कृष्णा महाजन
2001 राकेश महाजन
2006 राकेश महाजन
2011 कृष्णा महाजन
2016 कृष्णा महाजन
2021 अशोक शर्मा