फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Malendra said Accelerate the renovation of the PWD rest house

पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह के जीर्णोद्धार में लाएं तेजी : मलेंद्र

Wed, 29 Jul 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 29 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Malendra said Accelerate the renovation of the PWD rest house
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने मंगलवार को वन विश्राम गृह इंदौरा में जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने और लोगों की सुविधा से जुड़े कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह इंदौरा के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को भी कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनहित के कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता दीपक महाजन, एसडीओ राजीव, एसडीओ शंकर दयाल और जेई जसमेक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed