{"_id":"6a46c30dbbe5b766a00c30e6","slug":"maranda-bazaar-traders-raise-parking-issue-kangra-news-c-95-1-kng1046-242644-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मारंडा बाजार के कारोबारियों ने उठाई पार्किंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मारंडा बाजार के कारोबारियों ने उठाई पार्किंग की समस्या
Fri, 03 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नगर निगम की उपमहापौर को किया सम्मानित
-बिजली कटौती, निकासी व्यवस्था का मुद्दा भी गूंजा
-- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
मारंडा (कांगड़ा)। व्यापार मंडल मारंडा की बैठक अध्यक्ष तुषार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मारंडा वार्ड की पार्षद एवं नगर निगम पालमपुर की उपमहापौर नीलम मलिक को सम्मानित किया गया। इसके बाद व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न जनहित और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई।
व्यापारियों ने मारंडा बाजार में पार्किंग की कमी, स्मार्ट बिजली मीटर, बार-बार होने वाली बिजली कटौती, ड्रेनेज व्यवस्था और चौकीदार की नियुक्ति जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है जिससे ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को परेशानी होती है। ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर नहीं होने से भी दिक्कतें आती हैं। लगातार बिजली कटने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
तुषार शर्मा ने कहा कि सरकार और नगर निगम को व्यापारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। उपमहापौर ने व्यापारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए उन्हें संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में सचिव कमल सूद, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल बस्सी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।