{"_id":"69cec8952398d822dd093d2b","slug":"mcm-college-gets-approval-for-centre-of-excellence-kangra-news-c-95-1-kng1045-227560-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एमसीएम कॉलेज को सेंटर आफ एक्सीलेंस की मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एमसीएम कॉलेज को सेंटर आफ एक्सीलेंस की मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा। एमसीएम डीएवी कॉलेज ने खेलों के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। कॉलेज को बास्केटबाल (पुरुष एवं महिला वर्ग) के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने की औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेज की उत्कृष्ट खेल सुविधाओं, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और खेलों के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई है।
महाविद्यालय में पहले से ही आधुनिक जिम्नेजियम, सुव्यवस्थित खेल मैदान, प्रशिक्षित कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के लिए छात्रावास जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि इस उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी। खिलाड़ियों को वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धतियों, फिटनेस प्रबंधन, पोषण संबंधी मार्गदर्शन और आधुनिक खेल तकनीकों का लाभ मिलेगा। केंद्र की स्थापना के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएंगी।
Trending Videos