सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Strong aftershocks caused debris to fall, injuring several students.

Kangra News: तेज झटकों से गिरा मलबा, कई छात्र घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 07 Apr 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
Strong aftershocks caused debris to fall, injuring several students.
कृषि विवि में घायलों को अस्पताल ले जाती हुई छात्राएंस्त्रोत विवि
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर सोमवार को भूकंप के तेज झटकों से थर्रा उठा। अचानक आए कंपन से क्लास रूम और दफ्तरों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए छात्र और स्टाफ डेस्क के नीचे छिपे तो कोई सुरक्षित कोनों की ओर भागा। इस दौरान भवनों से गिरे मलबे की चपेट में आने से कई छात्र घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Trending Videos

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित एक व्यापक मॉक ड्रिल का हिस्सा था। कुलपति डॉ. अशोक कुमार पांडा के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास का मकसद भूकंप जैसी आपदा के समय छात्रों, कर्मचारियों और आपातकालीन टीमों की तैयारी व प्रतिक्रिया क्षमता को परखना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. देश राज चौधरी के मार्गदर्शन में जैसे ही सायरन बजा, रेस्क्यू टीमें सक्रिय हो गईं। मलबे में दबे छात्रों को बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद शिफ्ट किया गया। इस मौके पर उप घटना कमांडर संदीप मनुजा, डॉ. अंजलि सूद, डॉ. लव भूषण, डॉ. मंजुला शर्मा और सुरक्षा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जिम्मा संभाला।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसी ड्रिल भविष्य में किसी भी वास्तविक आपदा के समय जान-माल के नुकसान को कम करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed