{"_id":"69d3e4c74fcaba342a0fd4ed","slug":"mla-malendra-laid-the-foundation-stone-for-the-new-building-of-the-beeo-office-kangra-news-c-95-1-kng1004-228253-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विधायक मलेंद्र ने बीईईओ कार्यालय के नए भवन का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विधायक मलेंद्र ने बीईईओ कार्यालय के नए भवन का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र राजन ने सोमवार को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कार्यालय परिसर में नए भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा सुधार के लिए लिए गए क्रांतिकारी निर्णयों के सार्थक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से नजर आने लगे हैं।
विधायक ने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य या नगण्य थी, उन्हें चलाना तर्कसंगत नहीं था। सरकार ने उन स्कूलों पर ध्यान केंद्रित किया है जहां छात्र संख्या अधिक है, ताकि वहां मूलभूत सुविधाओं और स्टाफ की कमी को दूर कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने इंदौरा क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराते हुए एसडीएम को शिक्षक भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चयन के निर्देश भी दिए। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में 40 लाभार्थियों को मिला अनुदान
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की खंड स्तरीय समीक्षा बैठक विधायक मलेंद्र राजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विधायक ने बताया कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 40 लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये प्रति लाभार्थी की दर से अनुदान दिया गया है। इस दौरान बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के साथ 3,203 लाभार्थियों को मासिक पेंशन दी जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत तीन वर्ष में 200 लाभार्थियों को 62 लाख की सहायता दी गई। बेटी है अनमोल के 42 लाभार्थियों को 8.73 लाख, दिव्यांग छात्रवृत्ति के तहत 105 लाभार्थियों को 8.75 लाख रुपये की मदद दी गई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं का ग्राम सभाओं और शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
Trending Videos