फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Meeting cancelled as quorum was not met due to the absence of two members.

Kangra News: बैठक में दाे सदस्य न पहुंचने पर पूरा नहीं हुआ कोरम, बैठक रद्द

Sun, 21 Jun 2026 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 21 Jun 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
Meeting cancelled as quorum was not met due to the absence of two members.
भाजपा नेताओं के साथ मदन पटियाल की फोटो ने गर्माया माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर पंचायत समिति की शुक्रवार को हुई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण सिरे नहीं चढ़ सकी। बैठक में दो सदस्यों के न पहुंचने से अपेक्षित संख्या बल न जुट सका, इस कारण विकास कार्यों से जुड़ी यह बैठक रद करनी पड़ी। इस घटनाक्रम के बाद से क्षेत्र की राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है, विशेषकर समिति सदस्य विशाल पटियाल की अनुपस्थिति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
मामले ने तब तूल पकड़ा जब शनिवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर साझा की। फोटो में अपर परागपुर पंचायत के प्रतिनिधि और लोग पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विधायक ने विशाल पटियाल के पिता और कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता और पूर्व विधायक योगराज के कट्टर समर्थक मदन पटियाल को माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मदन पटियाल का यह कदम परागपुर के राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है। पूर्व में परागपुर पंचायत के उपप्रधान और अपर परागपुर के प्रधान रह चुके मदन पटियाल की भाजपा विधायक के साथ इस तस्वीर को सीधे तौर पर उनके भाजपा में झुकाव के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषक इसे कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देख रहे हैं। चर्चा यह भी है कि शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक से विशाल पटियाल की अनुपस्थिति महज इत्तेफाक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे की सियासी बिसात पहले ही बिछाई जा चुकी थी। अब देखना यह होगा कि मदन पटियाल की भाजपा नेताओं के साथ बढ़ती नजदीकी आने वाले समय में परागपुर की स्थानीय राजनीति में क्या नया मोड़ लेकर आती है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने परागपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे वर्चस्व की जंग को और अधिक दिलचस्प बना दिया है।

अनुपम अध्यक्ष, किशोरी लाल बने बीडीसी पंचरुखी के उपाध्यक्ष
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी ब्लॉक समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में इस बार भाजपा समर्थितों ने बाजी मार ली है। इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। इस पर रक्कड़ भेड़ी से अनुपम डोगरा विजय घोषित हुए और उपाध्यक्ष पद के लिए सलियाना पंचायत से किशोरी लाल अवस्थी विजयी रहे। पिछली बार ब्लॉक समिति में कांग्रेस काबिज थी। अनुपम डोगरा को 12 और योगिता को तीन मत मिले और उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी किशोरी को 9 मत व विजय ठाकुर को 6 मत प्राप्त हुए। भाजपा के पूर्व विधायक रवि धीमान और मुल्ख राज प्रेमी भी इस जीत में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा की ओर से नारेबाजी करते हुए बाजार में विजय रैली निकाली गई। संवाद


कोरम न पूरा होने से टला पालमपुर बीडीसी चुनाव
पालमपुर (कांगड़ा)। कोरम पूरा न होने के कारण शनिवार को पालमपुर बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित चुनाव नहीं हो सका। चुनाव के लिए निर्धारित बैठक में कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के कोई भी बीडीसी सदस्य उपस्थित नहीं हुए जिसके चलते आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो पाया। एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने बताया कि कोरम पूरा न होने से चुनाव प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed