{"_id":"6a52479d80034c0ce00b7e4a","slug":"memorandum-submitted-to-mp-dr-rajiv-seeking-recognition-for-electro-homeopathy-kangra-news-c-95-1-kng1045-244303-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इलेक्ट्रोहोम्योपैथी को मान्यता दिलाने के लिए सांसद डॉ. राजीव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इलेक्ट्रोहोम्योपैथी को मान्यता दिलाने के लिए सांसद डॉ. राजीव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक चिकित्सक संघ ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार रबिसन के नेतृत्व में चंबा-कांगड़ा के लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ ने पुरजोर मांग उठाई कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मान्यता प्रदान करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने मांग की कि भारत सरकार द्वारा गठित समिति की सिफारिशों को जल्द लागू किया जाए, ताकि देश में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले लाखों चिकित्सकों को बड़ी राहत मिल सके। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एक हर्बल औषधि विज्ञान है, जो कई दशकों से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी समाधान कर रहा है।
उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस बारे में व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा करेंगे और जल्द ही इस विषय पर एक विस्तृत रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश में आयुर्वेद से संबंधित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के विकास और विस्तार के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संघ के राज्य संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, महामंत्री सत्य प्रकाश, सचिव प्रवीण कौंडल और हेडा सलाहकार समिति के समन्वयक डॉ. उत्तम सहित अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।