फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   New Tempo Traveller service launched between Dharamshala, Sahoda, and Tanda.

Kangra News: धर्मशाला-सहौड़ा-टांडा के बीच नई टेंपो ट्रैवलर सेवा शुरू

Sun, 12 Jul 2026 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Jul 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
New Tempo Traveller service launched between Dharamshala, Sahoda, and Tanda.
सहौड़ा में बस को हरी झंडी दिखाते परिवहन निगम उपाध्यक्ष अजय वर्मा व अन्य। -संवाद
गगल/कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा के सहौड़ा और आसपास के ग्रामीणों को अब कांगड़ा या टांडा जाने के लिए बार-बार बस बदलने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। वर्षों से सीधे परिवहन सुविधा की मांग कर रहे लोगों को शनिवार को बड़ी राहत मिली है। एचआरटीसी ने धर्मशाला-सहौड़ा-टांडा मार्ग पर नई टेंपो ट्रैवलर बस सेवा शुरू कर दी है, जिसे एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने हरी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस नई सेवा से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि टांडा मेडिकल कॉलेज और धर्मशाला तक पहुंचना भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा। यह नई बस सेवा प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे धर्मशाला से चलेगी और गगल होकर ठीक 11:30 बजे सहौड़ा पहुंचेगी। इसके बाद सहौड़ा से आगे बढ़ते हुए अब्दुल्लापुर-जमानबाद के रास्ते कांगड़ा और फिर टांडा पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 1:30 बजे टांडा से चलेगी, 2:00 बजे सहौड़ा और दोपहर 2:30 बजे धर्मशाला पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। ग्रामीणों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष निशू मोंगरा, एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्डा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बड़ी राहत
हमारे क्षेत्र के लोग पिछले कई वर्षों से इस रूट पर बस चलाने की मांग कर रहे थे। सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन ने इस मांग को पूरा कर जनता को बड़ी सहूलियत दी है। इस सीधी सेवा के शुरू होने से सबसे ज्यादा राहत बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेगी, जिन्हें पहले कांगड़ा या टांडा जाने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। -कश्मीरा देवी, प्रधान, ग्राम पंचायत सहौड़ा
समय और पैसे दोनों की होगी बचत
धर्मशाला-सहौड़ा-टांडा के बीच सीधी बस सेवा शुरू होने से आम जनता, खासकर टांडा मेडिकल कॉलेज जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को बहुत बड़ी राहत मिली है। अब अस्पताल, बैंक या अन्य कामों से कांगड़ा जाने के लिए बार-बार बसें बदलने का चक्कर खत्म हो गया है, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। -जसबीर चौधरी, स्थानीय निवासी, सहौड़ा
विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए वरदान
रोजाना काम पर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और कॉलेज-स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सुबह के समय पर चलने वाली यह बस किसी वरदान से कम नहीं है। अब क्षेत्र के युवा और कामकाजी लोग बिना किसी देरी के समय पर धर्मशाला, टांडा और कांगड़ा पहुंच सकेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई और काम प्रभावित नहीं होगा। -शिपाली, छात्रा/स्थानीय निवासी

अस्पताल जाने की बड़ी चुनौती हुई खत्म
बढ़ती उम्र और घुटनों के दर्द के कारण मेरे जैसे बुजुर्गों के लिए टांडा अस्पताल पहुंचना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया था। पहले सहौड़ा से टांडा जाने के लिए हमें रास्ते में दो या तीन बार बसें बदलनी पड़ती थीं, जिससे काफी शारीरिक कष्ट होता था। अब सीधी बस शुरू होने से हमारे लिए इलाज करवाना बेहद आसान हो जाएगा। -मोती लाल, बुजुर्ग निवासी, सहौड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed