{"_id":"6a8451559ad1f84b470c95f7","slug":"mla-sudhir-sharma-appeared-before-the-vigilance-in-the-disproportionate-assets-case-kangra-news-c-95-1-ssml1021-250862-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर शर्मा
विज्ञापन
विजिलेंस थाना धर्मशाला में जांच में शामिल होने के लिए जाते भाजपा विधायक सुधीर शर्मा। -अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा मंगलवार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) धर्मशाला के समक्ष पेश हुए। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी दर्ज है। इसी के सिलसिले में सुधीर शर्मा करीब 11:35 बजे धर्मशाला पहुंचे।
विजिलेंस कार्यालय जाने से पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह 11:50 बजे विजिलेंस थाना धर्मशाला पहुंचे और दोपहर 1:48 बजे तक वहीं रहे। यानी करीब दो घंटे तक विजिलेंस ने विधायक से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। इस दौरान हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा और जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
विधायक की पेशी के चलते धर्मशाला कचहरी अड्डा और हनुमान मंदिर चौक के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टियां बांधकर विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने हवन भी किया और काफी देर तक विरोध में आवाज उठाते रहे।
विज्ञापन
विजिलेंस कार्यालय के बाहर छावनी जैसा माहौल
सुधीर शर्मा की पेशी को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर विजिलेंस थाना और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और थाने के सभी प्रवेश द्वारों पर पहरा बैठाया गया। चार प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों व लोगों की आवाजाही पर नजर रखी गई। पुलिस ने केवल अधिकृत कर्मियों और जरूरी काम से आए लोगों को ही अंदर जाने दिया, जबकि समर्थकों को बैरिकेड्स के बाहर ही रोक दिया गया।
ड्रोन से की निगरानी, क्यूआरटी भी रही मुस्तैद
सतर्कता विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी जसवाल की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा। विजिलेंस कार्यालय और आसपास के समूचे क्षेत्र की स्थिति पर ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी मुस्तैद रखा गया। पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी।