फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Monsoon has reduced tourist numbers, slowing down business

Kangra News: मानसून में घट गई पर्यटकों की संख्या, कारोबार मंदा

Fri, 17 Jul 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Monsoon has reduced tourist numbers, slowing down business
-श्याम कपूर, दुकानदार
तिलक राज
विज्ञापन

धर्मशाला। मानसून की दस्तक और गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होते ही धर्मशाला सहित कांगड़ा घाटी के प्रसिद्ध शक्तिपीठों और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आ गई है।
अन्य राज्यों से आने वाले सैलानियों की आवाजाही कम होने से बाजारों में पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही। इसका सीधा असर पर्यटन से जुड़े कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

होटल, टैक्सी, बस संचालक, रेस्तरां और स्थानीय दुकानदार इन दिनों कारोबार में आई मंदी से परेशान हैं। धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी, चामुंडा, ज्वालामुखी और कांगड़ा मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर इन दिनों पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालकों का कहना है कि अधिकांश कमरों की बुकिंग रद्द हो गई है और नए आरक्षण भी सीमित संख्या में मिल रहे हैं। मानसून के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका के कारण भी कई पर्यटक यात्रा टाल रहे हैं। टैक्सी संचालकों के अनुसार उनके कारोबार में करीब 80 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

पहले जहां दिनभर में कई बुकिंग मिल जाती थीं, वहीं अब कई टैक्सियां पूरे दिन स्टैंड पर ही खड़ी रहती हैं। एचआरटीसी और निजी बसों में भी यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है। कई मार्गों पर बसें आधी से भी कम सवारियों के साथ चल रही हैं। संवाद

-श्याम कपूर, दुकानदार

-श्याम कपूर, दुकानदार

-श्याम कपूर, दुकानदार

-श्याम कपूर, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed