{"_id":"6a37fba59361f7984c0cbb97","slug":"mri-machine-to-be-installed-at-civil-hospital-palampur-kangra-news-c-95-1-kng1037-240779-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नागरिक अस्पताल पालमपुर में लगेगी एमआरआई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नागरिक अस्पताल पालमपुर में लगेगी एमआरआई मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 22 Jun 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल पालमपुर में बैठक में विधायक आशीष बुटेल और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल पालमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक करोड़ 86 लाख 27 हजार (1.86 करोड़) रुपये का बजट सर्वसम्मति से मंजूर किया गया है। रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में अस्पताल में जल्द ही एमआरआई मशीन स्थापित करने का भी फैसला लिया गया।
रविवार को आरकेएस के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. ओपी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय विधायक आशीष बुटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित होने से स्थानीय लोगों को महंगी जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता वाले आधुनिक मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल भवन का निर्माण भी किया जाएगा।
इन दोनों बड़ी परियोजनाओं के प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर स्वीकृति के लिए भेज दिए गए हैं। बैठक में अस्पताल परिसर में नई पार्किंग और डेंटल भवन के निर्माण कार्य को भी जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और डॉक्टरों व स्टाफ की कमी दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए बताया कि संस्थान ने कायाकल्प योजना के तहत जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। बैठक के शुभारंभ से पहले अस्पताल को सहयोग देने वाले दानी सज्जनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी और आरकेएस सदस्य मौजूद रहे।