{"_id":"6a3947e39f59385aff02d2ee","slug":"fire-breaks-out-in-two-houses-in-raja-ka-talab-cash-also-gutted-kangra-news-c-95-1-kng1034-240912-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राजा का तालाब में दो मकानों में लगी आग, नकदी भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राजा का तालाब में दो मकानों में लगी आग, नकदी भी जली
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
चकवाड़ी पंचायत में रामचंद अपने स्लेटपोश जले मकान में चिंताग्रस्त होकर बैठा हुआ। -स्रोत : जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत चकवाड़ी के वार्ड नंबर-2 में सोमवार सायं दो स्लेटपोश मकानों में आग लगने से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। क्षेत्र के राम चंद के स्लेटपोश मकान की दूसरी मंजिल में सोमवार सायं करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ लगते पड़ोसी सर्वजीत के स्लेटपोश मकान के निचले हिस्से में बने स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत प्रधान विनता कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों ढांढस बंधाया। उन्होंने मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पटवारी को दी।
प्रभावित राम चंद के अनुसार उनकी पत्नी ने करीब 25 हजार रुपये की पूंजी संभालकर रखी हुई थी, जो आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। पंचायत प्रधान ने सरकार और प्रशासन से दोनों प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
नुकसान का किया जा रहा आकलन
अग्निकांड की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों और एसडीएम फतेहपुर को मामले से अवगत करवा दिया गया है। राजस्व टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द नियमानुसार फौरी राहत और मुआवजा प्रदान किया जा सके। -कुलवीर सिंह, स्थानीय पटवारी, राजा का तालाब