{"_id":"6a3963587e53f27cc0030e95","slug":"today-events-in-city-kangra-news-c-95-1-kng1005-240855-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिटी में आज खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिटी में आज खास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिविर
रक्तदान- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में परागपुर स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से।
धार्मिक
यज्ञानुष्ठान-वेद मंदिर योल में चार वेदों का यज्ञानुष्ठान पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। स्वामी राम स्वरुप अर्थवेदानुकूल मंत्रों की व्याख्या करेंगे।
कथा-साईं मंदिर मनसिंबल में दोपहर 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। इसमें कथा वाचक अनिक डोहरू प्रवचन देंगे।
खेलकूद
प्रतियोगिता- नगर परिषद मैदान कांगड़ा में ओलंपिक दिवस पर पूर्वाह्नन 11 बजे से बास्केटबाल, फुटबाल और हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी।
मेला-उत्सव
शुभारंभ-कालका माता मंदिर समीरपुर में वार्षिक मेले का शुभारंभ दोपहर दो बजे से विधायक पवन काजल करेंगे।
नाट्योत्सव समापन-धर्मशाला कॉलेज के सभागार में हिम रंग षष्ठी ग्रीष्मकालीन नाट्योत्सव का डीसी हेमराज शाम पांच बजे के बाद समापन करेंगे।
काम की बात
बिजली गुल-विद्युत उप-मंडल कोटला के अंतर्गत 33/11 केवी सब स्टेशन की मरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान भाली, सोलधा, मस्तगढ़, बग्गा, कोटला तथा डब्लयूएसएस बग्गा फीडर बंद रहेंगे। इससे भाली, मस्तगढ़, बग्गा, कुठेड़, जांगल, डुगली, सिरमनी, सिहुनी, जौल, दुराना, रजोल, कोटला, त्रिलोकपुर, सोलधा, ताखनाड, भोरका, 32 मील सहित आसपास के 15 से अधिक गांवों में बिजली बंद रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।