फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Municipal bus breaks down four kilometers from the depot

Kangra News: अड्डे से चार किमी दूर हांफ गई निगम की बस

Sun, 02 Aug 2026 07:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
Municipal bus breaks down four kilometers from the depot
शीला चौक के पास खराब हुई निगम की बस। -संवाद
धर्मशाला-शिमला रूट पर शीला चौक के पास टूटा एक्सल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शनिवार को बस अड्डे से करीब चार किलोमीटर दूर शीला चौक के पास अचानक खराब हो गई। यह बस धर्मशाला से शिमला के लिए रवाना हुई थी। चलते-चलते बस का एक्सल टूट जाने से बस बीच सड़क पर रुक गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बस धर्मशाला बस अड्डे से निर्धारित समय पर शिमला के लिए रवाना हुई थी लेकिन शीला चौक पहुंचने से पहले ही बस से तेज आवाज आई और चालक ने तत्काल बस रोक दी। जांच करने पर पता चला कि बस का एक्सल टूट गया है, जिसके बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी। अचानक बस रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए उसी समय दूसरी बस का प्रबंध कर दिया गया जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

इसके बारे में बस डिपो धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिली और सूचना मिलने के बाद दूसरी बस को रवाना कर दिया गया था, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इसके साथ ही बस को ठीक करने में मेकेनिक जुटे हुए हैं। जल्द बस को वर्कशॉप धर्मशाला में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed