फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jamuli liquor shop sealed for 24 hours for overcharging

Kangra News: अधिक दाम वसूलने पर जमुली में शराब ठेका 24 घंटे के लिए सील

Sun, 02 Aug 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Aug 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
Jamuli liquor shop sealed for 24 hours for overcharging
ज्वालामुखी/खुंडियां (कांगड़ा)। शराब की बोतलों पर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दाम वसूलने की शिकायत सही पाए जाने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को विभागीय टीम ने ज्वालामुखी के साथ लगते जमुली स्थित शराब ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य शराब ठेकेदारों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि जमुली स्थित ठेके पर ग्राहकों से बोतलों पर अंकित मूल्य से 20 से 50 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर कई बार ग्राहकों और ठेके के कर्मचारियों के बीच विवाद भी हो चुका था। शिकायतों के आधार पर धर्मशाला से पहुंची आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने पहले एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर शराब खरीदने भेजा। जांच के दौरान उससे भी निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूली गई। शिकायत सही पाए जाने पर विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेके को 24 घंटे के लिए सील कर दिया। विभाग ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। नियमानुसार संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र के शराब कारोबारियों का कहना है कि कई स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। उनका आरोप है कि संबंधित विभाग और पुलिस की ओर से इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। कारोबारियों का कहना है कि कई दुकानों में ठेकों से कम कीमत पर अवैध शराब बेची जा रही है, जिससे लाइसेंसधारी ठेकेदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की।

आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त प्रेम सिंह कैथ ने बताया कि जमुली स्थित शराब ठेके पर बोतलों के अंकित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे भेज दी गई है। नियमानुसार जो भी जुर्माना निर्धारित होगा, वह संबंधित ठेकेदार से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed