{"_id":"69c5234ea260d37a770a15c5","slug":"municipal-corporation-will-build-roadside-parking-in-the-city-kangra-news-c-95-1-kng1045-226203-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शहर में सड़क किनारे पार्किंग बनाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शहर में सड़क किनारे पार्किंग बनाएगा नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
शीला चौक, सिद्धबाड़ी सहित अन्य स्थानों पर मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। शहर में बढ़ती यातायात समस्या और अव्यवस्थित पार्किंग को देखते हुए नगर निगम ने सड़क किनारे पार्किंग सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शीला चौक, सिद्धबाड़ी सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे पार्किंग बनाई जाएंगी। इन पार्किंगों में 20 से 40 वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था रहेगी। सड़क किनारे पार्किंग बनने से ग्राहकों को भी काफी राहत मिलेगी। नगर निगम धर्मशाला ने अपने वार्षिक बजट में इस तरह की छोटी पार्किंगों का निर्माण करने का प्रावधान किया है। वर्तमान में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को वाहनों को दूर खड़ा करना पड़ता है, जिससे उन्हें खरीदारी करने में असुविधा होती है। नई पार्किंग व्यवस्था लागू होने के बाद न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि दुकानदारों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। सुव्यवस्थित पार्किंग से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।
धर्मशाला शहर में वाहनों का संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पार्किंग की कमी है। इस वजह से अक्सर सड़क किनारे लोग अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। इससे जाम की स्थिति के साथ हादसों का भी खतरा बढ़ रहा है।
- नगर निगम धर्मशाला की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे छोटी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इन छोटी पार्किंग की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी।
- नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला
Trending Videos