{"_id":"6a4965ae27caf071090a1f5e","slug":"nagar-panchayat-shahpur-clinches-the-dhanotu-premier-league-title-kangra-news-c-95-1-kng1047-242931-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धनोटू प्रीमियर लीग पर नगर पंचायत शाहपुर का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धनोटू प्रीमियर लीग पर नगर पंचायत शाहपुर का कब्जा
Mon, 06 Jul 2026 12:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। पंचायत स्तरीय धनोटू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में नगर पंचायत शाहपुर की टीम ने हरनेरा को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पीयूष नाग को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर शिवी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में शिवी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और हनी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
विजेता नगर पंचायत शाहपुर की टीम को 7,100 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता हरनेरा टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का समापन समारोह कुठेड़ पंचायत के प्रधान संजय की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की भी सराहना की। संवाद