पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Lock of liquor shop in Gaggal broken; 74,000 stolen.

Kangra News: गगल में शराब ठेके का ताला तोड़ 74 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 06 Jul 2026 12:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
Lock of liquor shop in Gaggal broken; 74,000 stolen.
गगल (कांगड़ा)। गगल बाजार स्थित एक शराब ठेके का ताला तोड़कर चोर 74 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। वारदात शुक्रवार देर रात हुई, जबकि घटना का पता शनिवार सुबह उस समय चला जब सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सेल्समैन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे ठेका बंद कर वह अपने किराये के कमरे में सोने चला गया था। दिनभर की बिक्री के 74 हजार रुपये गल्ले में रखे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर शटर का ताला गायब मिला और शटर आंशिक रूप से खुला था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखी पूरी नकदी गायब थी। हालांकि दुकान में रखी शराब सुरक्षित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। फुटेज में 35 से 40 वर्ष आयु का घुंघराले बालों वाला एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है।
पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना के बाद गगल बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed