सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Newly elected representatives of Attahada Panchayat join BJP.

Kangra News: अट्टहाड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि भाजपा में शामिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
Newly elected representatives of Attahada Panchayat join BJP.
इंदौरा में भाजपा में शामिल होने के उपरांत पूर्व विधायक रीता धीमान के साथ पंचायत सदस्य। स्रोत :
विज्ञापन
पूर्व विधायक रीता धीमान ने किया स्वागत, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी
इंदौरा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत अट्टहाड़ा की नवनिर्वाचित प्रधान दलजीत कौर, उप प्रधान करन सिंह राणा और पंचायत के कई वार्ड सदस्यों ने अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। भाजपा नेताओं ने सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। भाजपा में शामिल होने वालों में वार्ड सदस्य सुनीता देवी, सुरेश कुमार, रेश्मो देवी, रूही पठानिया, रेखा देवी बिंदियां, रेखा देवी और संजय कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों एवं उनके समर्थकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से निराश है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में संपन्न पंचायतीराज चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर कांग्रेस सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है। कार्यक्रम में गंगथ भाजपा मंडल के अध्यक्ष जोगिंद्र कुमार, मंडल महामंत्री सुमेर सिंह, सुरिंद्र सिंह, घनश्याम संब्याल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हंस राज शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष पवन ठाकुर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed