फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   NIT-PWD inspected the Dharamshala IPD complex.

Kangra News: एनआईटी-पीडब्ल्यूडी ने जांचा धर्मशाला आईपीडी परिसर

Wed, 22 Jul 2026 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
NIT-PWD inspected the Dharamshala IPD complex.
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की पुरानी आईपीडी इमारत की रेट्रोफिटिंग (संरचनात्मक मजबूती) की प्रक्रिया तेज हो गई है। भवन की स्थिति का आकलन करने के लिए एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के विशेषज्ञों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया। अब निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लागत का अनुमान तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत रेट्रोफिटिंग का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने सुबह से शाम तक भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने टीम को इमारत की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। निरीक्षण में दीवारों, बीम, कॉलम और अन्य संरचनात्मक हिस्सों की जांच की गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पुरानी आईपीडी इमारत कई वर्षों से उपयोग में है। समय के साथ भवन के कुछ हिस्सों में जर्जरता के संकेत मिलने के बाद इसकी संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी थी। आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद भवन को संरचनात्मक रूप से मजबूत बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एनआईटी हमीरपुर और लोक निर्माण विभाग की ओर से आईपीडी भवन की रेट्रोफिटिंग के लिए निरीक्षण और आकलन किया गया है। अनुमान मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत रेट्रोफिटिंग का कार्य कराया जाएगा। -डॉ. अनुराधा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला


एनआईटी हमीरपुर की टीम के साथ विभागीय अधिकारियों ने भवन का निरीक्षण किया है। अब संस्थान की ओर से लागत का अनुमान तैयार किया जा रहा है। इसके बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
— चंद्रशेखर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed