फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Now, the pole number will dispel the darkness.

Kangra News: अब खंभे के नंबर से छंटेगा अंधेरा

Fri, 31 Jul 2026 12:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
Now, the pole number will dispel the darkness.
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के प्रबंधन ने शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब नागरिकों को खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत दर्ज कराने के लिए केवल संबंधित खंभे का यूनिक नंबर व्हाट्सएप पर भेजना होगा।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही संबंधित टीम को सूचना पहुंच जाएगी और मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अनुसार शहर में कई बार स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती, जिससे उन्हें ठीक करने में देरी होती है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक स्ट्रीट लाइट पर अंकित यूनिक पोल नंबर के आधार पर संबंधित स्थान की तुरंत पहचान हो जाएगी। इससे शिकायत दर्ज करने से लेकर मरम्मत तक की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था में नगर निगम के पार्षद भी अपने-अपने वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों की जानकारी सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से स्मार्ट सिटी प्रबंधन तक पहुंचा सकेंगे। इससे वार्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी और शहर की प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य शिकायत प्रक्रिया को सरल बनाना है, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पोल नंबर साझा करते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

94183-23669 पर भेजनी होगी शिकायत
शहर के नागरिक खराब स्ट्रीट लाइट के पोल का यूनिक नंबर व्हाट्सएप नंबर 94183-23669 पर भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पोल नंबर मिलते ही संबंधित टीम को सूचना भेज दी जाएगी और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लोग अपने वार्ड पार्षद के माध्यम से भी शिकायत भिजवा सकते हैं। जफर इकबाल, सीईओ स्मार्ट सिटी धर्मशाला लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed