{"_id":"6a423253cdcb67a179097020","slug":"palampur-municipal-corporation-radha-sood-mayor-neelam-malik-deputy-mayor-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर नगर निगम: राधा सूद बनीं महापौर, नीलम मलिक चुनी गईं उप महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर नगर निगम: राधा सूद बनीं महापौर, नीलम मलिक चुनी गईं उप महापौर
Mon, 29 Jun 2026 02:22 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:22 PM IST
सार
नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस समर्थित राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस पार्षदों की बैठक में दोनों नामों पर सहमति बनी। इससे पहले विधायक आशीष बुटेल के आवास पर हुई बैठक में फैसला नहीं हो सका था। नगर निगम की 15 में से 11 सीटें जीतकर कांग्रेस पहले ही स्पष्ट बहुमत हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
बाएं से राधा सूद व नीलम मलिक विधायक आशीष बुटेल के साथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम पालमपुर को नया महापौर और उप महापौर मिल गया है। कांग्रेस समर्थित पार्षद राधा सूद को महापौर और नीलम मलिक को उप महापौर चुना गया। दोनों के नाम नगर निगम कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह के बाद आयोजित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में सर्वसम्मति से तय किए गए।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार सुबह विधायक आशीष बुटेल के आवास पर कांग्रेस पार्षदों की बैठक हुई थी, लेकिन उस दौरान किसी नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम कार्यालय में दोबारा हुई बैठक में करीब 25 मिनट के भीतर महापौर और उप महापौर के नामों पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
नगर निगम पालमपुर में कुल 15 वार्ड हैं, जिनमें से 11 वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने नगर निगम के शीर्ष दोनों पदों पर अपने समर्थित उम्मीदवारों को निर्वाचित कराया।
विज्ञापन
नए नेतृत्व के सामने अब शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और नगर निगम की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी होगी।