{"_id":"69b8089a2d139b0944006843","slug":"pathania-gave-a-gift-of-rs-2235-crore-to-dharkandi-area-kangra-news-c-95-1-kng1005-224585-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र को दी 22.35 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र को दी 22.35 करोड़ की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर के तहत भनाला-रूलेड सड़क पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करते विधायक केवल सिंह पठानिया। -स्
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम धारकंडी इलाके को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने कुल 22.35 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
पठानिया ने 16.43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 किलोमीटर लंबी कनोल-लग बतूनी-मोर्छ सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों का सफर सुगम होगा। इसके अलावा भनाला-रूलेड सड़क पर 1.91 करोड़ की लागत से बनने वाले 30 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 3.74 करोड़ की लागत से तैयार 50 मीटर लंबे ब्रहाल पुल भी जनता का समर्पित किया।
क्षेत्र की बिजली समस्याओं के समाधान के लिए 27.41 लाख रुपये की लागत से बने 25 केवीए विद्युत वितरण उपकेंद्र (लग बतूनी) का उद्घाटन भी किया गया। इससे क्षेत्र की वोल्टेज और सप्लाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धारकंडी क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से लगभग 65 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं।
Trending Videos