{"_id":"6994d09fa45b941e730e87be","slug":"people-protested-against-smart-meters-in-samela-kangra-news-c-95-1-kng1037-221202-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: समेला में स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: समेला में स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे लोग
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
कांगड़ा। दौलतपुर से शुरू हुई स्मार्ट मीटर के विरोध की आंच अब समेला गांव तक पहुंच गई है। लोग जहां महाशिवरात्रि के बाद भंडारों के आयोजनों में व्यस्त हैं वहीं, इस गांव की जनता ने स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। मंगलवार को समेला की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए वार्ड-5 से लेकर रेलवे स्टेशन तक पैदल मार्च करते हुए सरकार के विरुद्ध अपना गुस्सा जाहिर किया।
Trending Videos
लोगों ने दावा किया कि जब वे बिजली बोर्ड की ओर से दिए जा रहे बिलों का समय पर भुगतान कर रहे हैं, तो ऐसे मीटर लगाने का क्या औचित्य है। आए दिन सुनने को मिल रहा है कि मीटर गलत रीडिंग बता रहा है और इसमें डलने वाली चिप स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट रहेगी। इसे चलाना हर गांव के व्यक्ति के लिए मुमकिन नहीं है। बहुत लोगों को स्मार्टफोन चलाना ही नहीं आता है। मीटर का रेट भी बहुत अधिक है, जिसे आए दिन लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। गांव की निवर्तमान प्रधान सुदरशना, निवर्तमान उप प्रधान राजेश कुमार, कुलदीप, नंद लाल, मदन, ओम प्रकाश, संदीप, हरि सिंह, अमर सिंह, ब्रह्मदास, सरोज, कमला, निर्मला, संदला, अनिता, कविता, सुलेखा, रंजना, बंदना, कोमल और सीमा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बजाय गांव को स्मार्ट बनाया जाए। गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं है। स्मार्ट मीटर इंडस्ट्री एरिया और ऐसी जगह लगाएं जो बड़े-बड़े माल और उद्योग खोलकर बैठे हैं, गांवों में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।