फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Players from India and Afghanistan sweated it out.

Kangra News: भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Sat, 13 Jun 2026 10:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
Players from India and Afghanistan sweated it out.
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास के दौरान वार्मअप करते हुए भारतीय टीम ​खिलाड़ी। अमर उजाला
धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एक दिवसीय मुकाबले से पहले धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। धौलाधार की वादियों में हल्की बारिश और ठंडे मौसम के बावजूद मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे अफगानिस्तान की टीम अभ्यास के लिए मैदान में पहुंची। खिलाड़ियों ने सबसे पहले फिटनेस और क्षेत्ररक्षण (फील्डिंग) का अभ्यास किया। इसके बाद नेट्स पर बल्लेबाजों ने लंबे समय तक पसीना बहाया, वहीं गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ पर विशेष ध्यान दिया। हल्की बूंदाबांदी के बीच भी अफगान खिलाड़ी लगातार डटे रहे और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष तैयारी करते नजर आए।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे भारतीय टीम ने मैदान संभाला। कप्तान शुभमन गिल और वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने सबसे पहले हल्का वॉर्मअप किया। इसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर की देखरेख में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने कैचिंग, फील्डिंग और रनिंग ड्रिल्स पूरी कीं। नेट्स सत्र के दौरान भारतीय बल्लेबाज काफी आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए और उन्होंने तेज व स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ जमकर शॉट खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गेंदबाजों ने भी अलग-अलग रणनीतियों के साथ गेंदबाजी कर मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अभ्यास सत्र के दौरान स्टेडियम के आसपास क्रिकेट प्रेमियों में भी भारी उत्साह देखा गया। अब शनिवार को होने वाले इस बड़े मुकाबले को लेकर प्रशंसकों की नजरें दोनों टीमों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed