सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Political rivals came face to face and inquired about each other's well-being.

Kangra News: आमने-सामने आए सियासत के धुर विरोधी नेता, पूछा हालचाल

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 16 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Political rivals came face to face and inquired about each other's well-being.
: देहरा शहर में आमने-सामने आने पर कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर और पूर्व विधायक होशियार सिंह  एक-
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शहर के बाड़ी वार्ड में उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर और पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता होशियार सिंह आमने-सामने आ गए। हालांकि यह मुलाकात अचानक हुई, लेकिन दोनों नेताओं ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे का हालचाल पूछा।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक होशियार सिंह देहरा में एक समारोह में शिरकत करने के बाद अपने वाहन से बाड़ी वार्ड की ओर से आ रहे थे। विधायक कमलेश भी इसी मार्ग से अपने वाहन में जा रही थीं। रावमापा (बाल) देहरा के सामने सड़क संकरी होने के कारण दोनों वाहनों को रुकना पड़ा। इस दौरान दोनों नेता वाहनों से उतरे और एक-दूसरे का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर तक दोनों के बीच सामान्य बातचीत भी हुई। देखा जाए तो राजनीति में अकसर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं, लेकिन इस संक्षिप्त मुलाकात ने यह संदेश जरूर दिया कि सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार और सौहार्द की भी अपनी अहमियत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed