सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Baba Farid won the wrestling match of Kachhiyari

Kangra News: बाबा फरीद ने जीता कच्छियारी का दंगल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
Baba Farid won the wrestling match of Kachhiyari
कछियारी में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते विधायक पवन काजल। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कांगड़ा। मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति के परिचायक है। मेलों के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ता है। वहीं, युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है। यह बात विधायक पवन काजल ने बुधवार को कच्छियारी में आयोजित प्रसिद्ध पीर बाबा छिंज मेले के शुभारंभ पर कही। कुश्ती के दौरान बड़ी माली बाबा फरीद ने छोटा सदाम को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीती। छोटी माली का मुकाबला तलवाड़ा के दीपक और होशियारपुर के बिल्लू के बीच हुआ। कड़े संघर्ष के बाद बिल्लू ने बाजी मारी। मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि बड़ी माली के विजेता को डेढ़ लाख रुपये नकद पुरस्कार जबकि छोटी माली के विजेता को 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। काजल ने कहा कि कच्छियारी का ऐतिहासिक मेला भविष्य में विशाल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मेला कमेटी उपप्रधान विवेक डोगरा सहित अन्य सदस्यों ने विधायक काजल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परविंदर बैंस, पुष्पिंदर, रणजीत सिंह, मेहर चंद, प्रदीप कुमार, कपिल, बिल्ला सैनी, विजय और मोहित सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed