सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Minor girl gives birth to a child in Tanda, case stuck in age issue

Kangra News: टांडा में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, उम्र के फेर में फंसा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 25 Mar 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
Minor girl gives birth to a child in Tanda, case stuck in age issue
विज्ञापन
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उत्तर प्रदेश की एक 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। अस्पताल की एक वरिष्ठ महिला चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के ही एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। पीड़िता के पुराने उपचार रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि अलग-अलग समय और स्थानों पर उसकी आयु 20, 25 और यहां तक कि 28 वर्ष तक दर्ज की गई थी। उम्र के इस भारी अंतर ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ताजा जांच और दस्तावेजों के आधार पर पीड़िता की वास्तविक आयु 16 वर्ष पाई गई है। इसके चलते यह मामला नाबालिग से जुड़ा पाया गया। नाबालिगा उत्तर प्रदेश के सरस्वती जिला की रहने वाली है। 22 मार्च को प्रसव के लिए लाई गई इस नाबालिग ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किए।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि रिकॉर्ड में उम्र के इस विरोधाभास और पूरे घटनाक्रम की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। उत्तर प्रदेश निवासी ही आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि पूर्व के रिकॉर्ड में उम्र को गलत तरीके से क्यों दर्शाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed