{"_id":"69c2a958b95bc4e2d109458c","slug":"a-small-employment-fair-will-be-held-at-shahpur-iti-on-march-31st-with-255-posts-to-be-filled-kangra-news-c-95-1-kng1005-225919-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शाहपुर आईटीआई में 31 मार्च को लघु रोजगार मेला, 255 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शाहपुर आईटीआई में 31 मार्च को लघु रोजगार मेला, 255 पदों पर होगी भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बड़ा अवसर है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर में 31 मार्च को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तीन नामी कंपनियां 255 रिक्त पदों को भरेंगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए आकर्षक वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मैसर्ज हीरो मोटोकॉर्प (लुधियाना) महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के 55 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओरसे 18,500 से 22,500 रुपये तक वेतन के साथ कैंटीन और बस सुविधा की मुहैया करवाई जाएगी। वहीं, मैसर्ज एमआईएएस इंडिया लि. हमीरपुर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 पद के लिए साक्षात्कार लेगी। चयनित उम्मीदवारों को 17,500 से 23,500 रुपये वेतन के अलावा कैंटीन और बस सुविधा की दी जाएगी।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहबा कि बद्दी की मैसर्ज वीएमटी स्पिनिंग मिल्स महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के 100 पद भरेगी। कंपनी की ओर से चयनित युवाओं को 12,750 से 14,602 रुपये वेतन सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर 31 मार्च को सुबह आईटीआई शाहपुर पहुंच सकते हैं।
इंदौरा में 11 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट
उप-रोजगार कार्यालय इंदौरा में मंगलवार को मेटेनरे लिमिटेड डमटाल की ओर से 20 ट्रेनी पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया में 11 युवाओं ने भाग लिया, जिन्हें कंपनी ने प्रारंभिक तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है। आगामी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें नियुक्ति दी जाएगी।
Trending Videos