{"_id":"69c2a3af78f121a17908fe6a","slug":"crackdown-on-drug-dealers-couple-and-four-smugglers-sent-to-jail-kangra-news-c-95-1-kng1004-225976-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशे के सौदागरों पर शिकंजा, दंपति के साथ चार तस्करों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशे के सौदागरों पर शिकंजा, दंपति के साथ चार तस्करों को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/देहरागोपीपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत मंगलवार को दंपती समेत चार तस्करों को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये चारों आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद भी लगातार नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त थे। पुलिस जिला कांगड़ा और देहरा की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पालमपुर के पडेर (बिंद्रावन) निवासी सागर शर्मा (34) और उसकी पत्नी ज्योति लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे। इन दोनों के खिलाफ पालमपुर और शाहपुर थानों में चिट्टा और चरस तस्करी के चार-चार मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार हर बार जमानत पर रिहा होने के बाद यह दंपति फिर से नशा तस्करी के धंधे में सक्रिय हो जाता था।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि इनकी गतिविधियों को जन-सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 के अंतर्गत निवारक हिरासत के संबंध में 2 जनवरी 2026 को एक प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के माध्यम से सक्षम प्राधिकारी को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इन्हें तीन माह के लिए निवारक हिरासत में धर्मशाला जेल भेज दिया है।
इसी अभियान की कड़ी में मंगलवार को पुलिस जिला देहरा की टीम ने भी ज्वालामुखी और रक्कड़ थाना क्षेत्रों में संयुक्त दबिश दी। पुलिस टीमों ने चिट्टा तस्करी में सक्रिय ज्वालामुखी निवासी मनु शर्मा उर्फ माल्टा और चरस तस्करी में सक्रिय विजय कुमार निवासी रक्कड़ को हिरासत में लिया। ये दोनों भी लंबे समय से नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल थे। इन दोनों को भी तीन माह के लिए धर्मशाला जेल भेजा गया है।
Trending Videos