{"_id":"69c28326ebc900400e05359a","slug":"fighting-fear-and-social-stigma-is-a-bigger-challenge-than-tb-treatment-kangra-news-c-95-1-kng1045-225866-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डर और सामाजिक कलंक से लड़ना टीबी के इलाज से बड़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डर और सामाजिक कलंक से लड़ना टीबी के इलाज से बड़ी चुनौती
विज्ञापन
धर्मशाला में टीबी मुक्त भारत अभियान दो का शुभारंभ पर निक्षय मित्रों को सम्मानित करते हुए सीएम
विज्ञापन
धर्मशाला। टीबी बीमारी से ज्यादा उसका डर इंसान को अंदर से तोड़ देता है। जब पहली बार पता चलता है कि टीबी है तो रूह कांप जाती है। यह मार्मिक अनुभव मंगलवार को धर्मशाला में आयोजित टीबी मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण के शुभारंभ पर टीबी चैंपियंस ने साझा किए। उन्होंने संदेश दिया कि सही समय पर जांच और अपनों का साथ इस बीमारी को हराने की सबसे बड़ी ताकत है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. निकेत ने कार्यशाला में एक महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए बताया कि बाल और नाखून को छोड़कर टीबी शरीर के किसी भी अंग यानी आंख, त्वचा, दिमाग, हड्डी आदि में हो सकती है। इसके बावजूद जागरूकता की कमी के कारण समाज में भेदभाव और कलंक की स्थिति बनी हुई है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि टीबी के जीवाणु कई लोगों के शरीर में सुप्त अवस्था में होते हैं। यह बीमारी तब सक्रिय होती है जब शराब या तंबाकू का अत्यधिक सेवन किया जाए। शुगर या बीपी जैसी बीमारियों से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाए। खान-पान में लापरवाही और अत्यधिक थकान हो। स्वास्थ्य विभाग में जिले के 969 संवेदनशील गांवों में सघन टीबी जांच अभियान चलाएगा।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
विशेषज्ञों के अनुसार यदि नीचे दिए गए लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं।
- बलगम वाली खांसी या बलगम में खून आना।
- शाम के समय बुखार और रात में पसीना आना।
- अचानक वजन कम होना और लगातार थकान महसूस करना।
- शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ होना या सीने में दर्द।
अब स्कूलों में भी चलेगा जागरूकता अभियान
सीएमओ डॉ. विवेक करोल ने बताया कि अप्रैल माह से स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। जिले के 969 जोखिमपूर्ण गांवों में विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान के तहत 14 साल से अधिक आयु के लोगों की जांच कर उन्हें बचाव की दवा दी जाएगी। अब तक जिले में डेढ़ लाख लोगों के एक्स-रे किए जा चुके हैं।
टीबी मुक्त अभियान तभी सफल होगा जब लोग भेदभाव खत्म कर आगे आएंगे। शिविरों के माध्यम से टीबी के साथ-साथ बीपी और शुगर की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद बचाव की दवा लेना ही इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का एकमात्र उपाय है। -डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा
Trending Videos