{"_id":"69c29e62ecbb8cdded0b979b","slug":"a-class-10-student-living-at-his-maternal-grandparents-home-was-found-hanging-kangra-news-c-95-1-kng1004-225959-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ननिहाल में रह रहा 10वीं कक्षा का विद्यार्थी फंदे से झूलता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ननिहाल में रह रहा 10वीं कक्षा का विद्यार्थी फंदे से झूलता मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
नेरना में छात्र की मौत की जांच करतीं पुलिस टीम। -स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
रैहन/राजा का तालाब (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर के नेरना गांव में एक 16 वर्षीय छात्र का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान आदित्या (पुत्र स्वर्गीय राम स्वरूप) निवासी चकवाड़ी के रूप में हुई है। आदित्या पिछले 10 वर्षों से अपने ननिहाल में नानी स्वर्णा देवी के पास रह रहा था और वर्तमान में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दे रहा था।
आदित्या की जिंदगी की कहानी अत्यंत दुखद रही है। करीब 10 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद माता ने दूसरी शादी कर ली। तब से वह अपनी नानी के पास ही रह रहा था। परिजनों के अनुसार घटना से एक दिन पूर्व वह मंदिर में माथा टेकने भी गया था। सोमवार देर शाम जब वह घर में अकेला था, तब उसका शव कच्चे मकान की ऊपरी मंजिल में छत की लकड़ी से लटका मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना रैहन के प्रभारी सुनील कुमार ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया। एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामला आत्महत्या का है या कुछ और इसकी पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos