{"_id":"6a481be02070d2441607240e","slug":"preparations-underway-to-make-robotic-surgery-costlier-at-tanda-medical-college-kangra-news-c-95-1-kng1046-242880-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टांडा मेडिकल काॅलेज में रोबोटिक सर्जरी महंगी करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टांडा मेडिकल काॅलेज में रोबोटिक सर्जरी महंगी करने की तैयारी
Sat, 04 Jul 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। एम्स चमियाना की तर्ज पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में रोबोटिक सर्जरी महंगी हो सकती है। शुक्रवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की 14वीं बैठक में रोबोटिक सर्जरी के शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है।
प्रस्ताव के अनुसार सामान्य वार्ड में शुल्क 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार और निजी वार्ड में 60 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये करने की सिफारिश की गई है।
वित्त वर्ष 2026-27 की बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने वर्चुअल माध्यम से की। बैठक में 185.23 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का प्रावधान रखा गया। साथ ही अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई प्रस्ताव सरकार की मंजूरी के लिए भेजे गए।
बैठक में स्वास्थ्य सचिव अश्वनी कुमार, पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक बनियाल, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद राणा, एडीसी राजीव कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
ईसीजी समेत कई यूजर चार्ज बढ़ाने की सिफारिश
रोगी कल्याण समिति ने अस्पताल के विभिन्न यूजर चार्ज में संशोधन का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार सामान्य वार्ड में ईसीजी शुल्क 35 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये और निजी वार्ड में 55 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा 14 अक्तूबर 2025 की बैठक में स्वीकृत पर्ची शुल्क 10 रुपये, सामान्य वार्ड में अल्ट्रासाउंड के 130 रुपये, निजी वार्ड में 330 रुपये तथा एक्स-रे के लिए मौके पर 60 रुपये और व्यू के 110 रुपये के शुल्क को एक्स-पोस्ट फैक्टो (बाद में स्वीकृति) मंजूरी देने का प्रस्ताव भी प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
अस्पताल पार्किंग 2028 तक 36 लाख में ठेके पर
बैठक में बताया गया कि अस्पताल की अधिकृत पार्किंग का संचालन वर्ष 2028 तक 36 लाख रुपये में ठेके पर दे दिया गया है। वहीं, अस्पताल कैंटीन का नया टेंडर भी 10 प्रतिशत बढ़ी हुई दरों के साथ जारी करने की तैयारी है।
विद्यार्थियों के कल्याण पर खर्च होंगे चार करोड़ रुपये
आरकेएस खाते में एमबीबीएस विद्यार्थियों की फीस के रूप में जमा करीब चार करोड़ रुपये केवल छात्र कल्याण गतिविधियों पर खर्च करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गई है। साथ ही रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट राशि 15 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये करने और आरकेएस के तहत कार्यरत विभिन्न संविदा कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
15 करोड़ की देनदारियां चुकाने के लिए मांगी अनुमति
बैठक में बताया गया कि आरकेएस के चालू खाते में करीब दो करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, जबकि दवाओं, सर्जिकल सामग्री, डायग्नोस्टिक किट, डीजल, स्टेशनरी और वेतन मद में करीब 15 करोड़ रुपये की देनदारियां लंबित हैं। इन्हें चुकाने के लिए आरकेएस बजट के उपयोग की अनुमति मांगी गई है।
20 नए सीसीटीवी और आईसीयू बेड लगाने का प्रस्ताव
अस्पताल की सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाने के लिए 20 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे, 100 थ्री-सीटर कुर्सियां, 25 आईसीयू बेड, 50 जनरल बेड तथा अन्य फर्नीचर और उपकरण खरीदने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया।