{"_id":"6a45246df79c58b63108ef04","slug":"rains-have-set-in-yet-drains-in-dharamshala-city-could-not-be-cleaned-kangra-news-c-95-1-kng1045-242408-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बरसात शुरू, धर्मशाला शहर में नहीं हो सकी नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बरसात शुरू, धर्मशाला शहर में नहीं हो सकी नालियों की सफाई
विज्ञापन
धर्मशाला के चरान खड्ड में नगर निगम कार्यालय समृद्धि भवन के सामने सड़क किनारे रुका बारिश का पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मानसून की पहली ही बारिश ने धर्मशाला नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। बरसात से पहले नालियों की सफाई के दावों के बावजूद अधिकांश नालियां गाद और मलबे से अटी पड़ी हैं, जिससे बुधवार को बारिश का पानी सड़कों पर बहता नजर आया।
धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग सहित शहर के कई हिस्सों में जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यहां तक कि नगर निगम के नए कार्यालय समृद्धि भवन के बाहर भी पानी जमा हो गया। प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और विभाग केवल झाड़ियों की कटाई-छंटाई तक ही सीमित रहा।
नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही सभी नालियों की सफाई करवाई जाएगी। सफाई कर्मचारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। लोग भी शहर को साफ रखने में सहयोग दें। -शमशेर नैहरिया, मेयर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर झाड़ियों की सफाई करवा दी गई है। जल्द ही बंद पड़ी नालियों को भी पूरी तरह खोल दिया जाएगा ताकि बरसात में जलभराव या अन्य कोई नुकसान न हो। -चंद्रशेखर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धर्मशाला