पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   rait panchayat samiti bjp wins ranjana devi ashwani kumar elected

रैत पंचायत समिति चुनाव: भाजपा की रंजना देवी अध्यक्ष और अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित

Tue, 30 Jun 2026 04:13 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रैत (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रैत (कांगड़ा)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 30 Jun 2026 04:13 PM IST
सार

कांगड़ा के विकास खंड रैत पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने दोनों पदों पर जीत दर्ज की। रंजना देवी अध्यक्ष और अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
rait panchayat samiti bjp wins ranjana devi ashwani kumar elected
रंजना देवी अध्यक्ष और अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकास खंड रैत पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों पदों पर जीत दर्ज कर पंचायत समिति पर अपना कब्जा कायम किया। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रंजना देवी और उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार निर्वाचित हुए।

विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुई। घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव में रंजना देवी को 14 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रवि को 12 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अश्वनी कुमार ने 16 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की रेखा देवी को 10 मत मिले।

विज्ञापन

चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत समिति क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed