पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   BJP captures Rait Panchayat Samiti; Ranjana Devi becomes Chairperson, Ashwani Kumar Vice-Chairperson.

Kangra: रैत पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, रंजना देवी बनीं अध्यक्ष, अश्वनी कुमार उपाध्यक्ष

Tue, 30 Jun 2026 04:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रैत (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रैत (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 04:15 PM IST
सार

 पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर भाजपा की रंजना देवी और उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार निर्वाचित हुए। 

विज्ञापन
BJP captures Rait Panchayat Samiti; Ranjana Devi becomes Chairperson, Ashwani Kumar Vice-Chairperson.
विकास खंड रैत पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकास खंड रैत पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर भाजपा की रंजना देवी और उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की रंजना देवी को 14 मत, जबकि कांग्रेस के रवि को 12 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के अश्वनी कुमार को 16 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस की रेखा देवी को 10 मत मिले।

विज्ञापन


परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। बाद में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने विकास खंड रैत कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed