सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Red Cross Society working for the weaker sections: Sandeep

कमजोर वर्गों के लिए कार्य कर रही रेडक्रॉस सोसायटी : संदीप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Red Cross Society working for the weaker sections: Sandeep
धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय रैडक्रास मेले में डांस की प्रस्तुति देते हुए डाईट की छा
विज्ञापन
धर्मशाला। रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से मंगलवार को पुलिस मैदान धर्मशाला में रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि मंडल आयुक्त संदीप कुमार रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी समाज के कमजोर, जरूरतमंद और संकटग्रस्त वर्गों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर कार्य कर रही है।
Trending Videos

जरूरतमंदों के लिए रेडक्राॅस सोसायटी तत्परता से सहायता प्रदान करती है। जिला कांगड़ा में सोसायटी के सदस्य अत्यंत समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य कर रहे हैं, जो अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों सहित जुड़े सभी स्वयंसेवकों के योगदान को सराहा और उनके प्रति व्यक्तिगत सम्मान व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज सेवा की भावना को सृदृढ़ करते हैं बल्कि आमजन को स्वास्थ्य, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के लिए भी प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होते हैं।

मेले के दौरान विभिन्न विभागों, संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा अनेक जागरूकता एवं जानकारीपरक स्टाॅल लगाए गए। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के लिए मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया। इसके अतिरिक्त तंबोला खेल भी आयोजित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। मेले में स्थानीय व्यंजनों के स्टाॅल के साथ-साथ महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री भी की गई।
इस अवसर पर आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर में आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन जांच और छाती के एक्स-रे जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संतोष कटोच ने रेडक्राॅस सोसायटी को पांच हजार रुपये की, जबकि 29 अन्य रेडक्राॅस सदस्यों ने एक-एक हजार रुपये का योगदान देकर सेवा कार्यों में सहयोग दिया।

धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय रैडक्रास मेले में डांस की प्रस्तुति देते हुए डाईट की छा

धर्मशाला के पुलिस मैदान में जिला स्तरीय रैडक्रास मेले में डांस की प्रस्तुति देते हुए डाईट की छा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed