{"_id":"69d509877156c90db102d0e6","slug":"release-financial-benefits-for-employees-who-retired-between-2016-and-2022-soon-kangra-news-c-95-1-kng1018-228340-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जल्द जारी करे 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के वित्तीय लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जल्द जारी करे 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के वित्तीय लाभ
विज्ञापन
53 मील में आयोजित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खण्ड इकाई नगरोटा बगवां की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा बगवां के सदस्यों ने की प्रदेश सरकार से मांग
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की खंड इकाई (शहरी और ग्रामीण) की संयुक्त बैठक में 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग उठाई गई।
बैठक हरिकरण महादेव मंदिर 53 मील में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता शहरी इकाई के अध्यक्ष अरिन चौधरी और ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष ईश्वर दास ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में पेंशनरों ने 13 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता (डीए), डीए का बकाया, एरियर तथा मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए अलग से बजट प्रावधान करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा पेंशनरों की अन्य सभी लंबित देनदारियों को भी जल्द से जल्द जारी करने पर जोर दिया गया।
बैठक में ओम प्रकाश, संतोष कुमार, निर्मल धीमान, जीत सिंह, बिहारी लाल, संदीप गुप्ता, सुभाष चौधरी और बलवंत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos