{"_id":"69bea27759cb1dc31707474b","slug":"rohit-and-prenika-katoch-were-chosen-as-student-of-the-year-kangra-news-c-95-1-ssml1021-225482-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रोहित और प्रेनिका कटोच को चुना स्टूडेंट ऑफ द ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रोहित और प्रेनिका कटोच को चुना स्टूडेंट ऑफ द ईयर
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कालेज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी सामुहिक चित्र में।
विज्ञापन
लोक प्रशासन विभाग ने धर्मशाला कॉलेज में करवाया 'ग्रैंड वैलेडिक्शन' का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लोक प्रशासन विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2023-26 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह 'ग्रैंड वैलेडिक्शन' का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्नातक स्तर की पढ़ाई पूरी कर रहे उभरते पेशेवरों की उपलब्धियों का जश्न मनाना और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के प्रोफेसर डॉ. अमित गंगोटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां की प्रो. सीमा कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने की, जिन्होंने छात्रों को इतने बड़े आयोजन के सफल संपादन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रो. विक्रम श्री वत्स और प्रो. राधे श्याम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. संजय कुमार (राजनीति विज्ञान), प्रो. बालक राम (अर्थशास्त्र) और प्रो. निशेश (इतिहास) ने बखूबी निभाई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वर्तमान विश्व अवसरों से भरा है। उन्होंने जोर दिया कि यदि हम व्यक्तिगत कौशल को मिलाकर एक टीम के रूप में कार्य करें तो विभाग और संगठन के किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जिसमें वर्षभर के प्रदर्शन और व्यक्तित्व के आधार पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर रोहित ठाकुर और प्रेनिका कटोच, जबकि मिस्टर फेयरवेल मंथन और मिस फेयरवेल रितिका को चुना गया।
इसके अलावा मिस्टर पर्सनेलिटी अर्चित जमवाल, मिस पर्सनेलिटी सुहानी कटोच, जबकि अचीवर्स अवार्ड सोनिया थापा और वैष्णवी डोगरा को दिया गया। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
Trending Videos