{"_id":"6a525b7ba53d3281fd032f64","slug":"satish-from-khadouth-injured-in-a-road-accident-passes-away-at-pgi-kangra-news-c-399-1-sml1042-495722-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क हादसे में घायल खड़ौठ के सतीश ने पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क हादसे में घायल खड़ौठ के सतीश ने पीजीआई में तोड़ा दम
Sun, 12 Jul 2026 08:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत जलाख में बीते आठ जुलाई को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मौत की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पुत्र मिलाप चंद, निवासी गांव खड़ौठ (डाकघर बल्ला, तहसील पालमपुर) सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में दस जुलाई को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था, जहां वे उपचाराधीन थे। शनिवार को अस्पताल में घावों का ताव न सहते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीजीआई पुलिस चौकी से शनिवार को इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही भवारना थाना से अन्वेषण अधिकारी (जांच अधिकारी) को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।