फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scooty falls off Manjhi Khad bridge while saving a stray animal; two injured.

Kangra News: बेसहारा पशु को बचाते मांझी खड्ड पुल से नीचे गिरी स्कूटी, दो घायल

Sun, 02 Aug 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Aug 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
Scooty falls off Manjhi Khad bridge while saving a stray animal; two injured.
गगल में पुल के नीचे गिरी हुई स्कूटी।- जागरुक पाठक।
गगल (कांगड़ा)। क्षेत्र के समीप मांझी खड्ड पुल पर बेसहारा पशु को बचाते समय स्कूटी 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। शनिवार शाम करीब तीन बजे हुए इस हादसे में बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र ढुग्यारी निवासी रोहन (20) और राजल निवासी शिवांश (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर राजोल से गगल की तरफ पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। जैसे ही वे मांझी पुल के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में चालक स्कूटी पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क व सब्जी की दुकान के बीच से होता हुआ सीधे पुल के नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए निकटतम अस्पताल कुठमा पहुंचाया। गगल पुलिस के यातायात प्रभारी विजेंद्र सिंह और एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल में दोनों छात्रों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed