फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Security arrangements were tight at the Kendriya Vidyalaya in Yol.

Kangra News: योल के केंद्रीय विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

Fri, 31 Jul 2026 12:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 31 Jul 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements were tight at the Kendriya Vidyalaya in Yol.
योल (कांगड़ा)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय योल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के एक दिन बाद भी विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के बीच वीरवार को विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य रही और कक्षाएं निर्धारित समय पर संचालित हुईं।
विज्ञापन

धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर विशेषज्ञों की मदद से जारी है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस, सर्वर और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाया गया है। अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed