सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seven BJP and six Congress candidates filed nomination papers on the second day of the elections.

Kangra News: नामांकन के दूसरे दिन भाजपा के सात, कांग्रेस के छह उम्मीदवारों ने भरे परचे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seven BJP and six Congress candidates filed nomination papers on the second day of the elections.
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन भरने के दूसरे दिन का माहौल पूरी तरह सियासी रंग में नजर आया। वीरवार को कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इनमें भाजपा के सात और कांग्रेस के छह प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी दावेदारी पेश कर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
Trending Videos

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए सात प्रत्याशियों के नामांकन करवाए। इनमें वार्ड नंबर 14 (अनारक्षित) से शेखर आनंद, वार्ड नंबर 10 श्यामनगर (अनारक्षित) से अमित भारद्वाज और वार्ड नंबर 3 मैक्लोडगंज (महिला) से आशा देवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर 4 कश्मीर हाउस (महिला) से नेहा सांगला, वार्ड नंबर 5 खजांची मोहल्ला (अनुसूचित जाति) से अरुणा कुमारी, वार्ड नंबर 12 बड़ोल (अनुसूचित जनजाति महिला) से मीना कुमारी और वार्ड नंबर 15 खनियारा (अनुसूचित जाति) से प्रवीण प्रकाश ने भाजपा की ओर से नामांकन भरा।
कांग्रेस ने भी दूसरी सूची जारी होने के बाद अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। पार्टी की ओर से वार्ड नंबर एक फरसेटगंज (महिला) से हिमांशी, वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी (अनारक्षित) से सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 10 बड़ोल (अनुसूचित जनजाति महिला) से स्वर्णा देवी, वार्ड नंबर 3 मैक्लोडगंज से सुदर्शना कुमारी, वार्ड नंबर 8 खेल परिसर से रानी देवी और वार्ड नंबर 14 कंड (अनारक्षित) से अनोज बिष्ट ने नामांकन दर्ज करवाया।
नामांकन भरने वाले निर्दलीय उम्मीदवार

वार्ड नंबर 14 कंड (अनारक्षित) से मितुल शुक्ला
वार्ड नंबर 16 सिद्धपुर (महिला) से ऊषा रानी
वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी (अनारक्षित) से कृष्ण भंडारी
वार्ड नंबर 9 सकोह (अनारक्षित) से नरेश कुमार
ये निर्दलीय उम्मीदवार तैयार
इस दौरान निर्दलीय उम्मीदवार भी पीछे नहीं रहे। चार आजाद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। इनमें वार्ड नंबर 14 कंड (अनारक्षित) से मितुल शुक्ला, वार्ड नंबर 16 सिद्धपुर (महिला) से ऊषा रानी, वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी (अनारक्षित) से कृष्ण भंडारी और वार्ड नंबर 9 सकोह (अनारक्षित) से नरेश कुमार शामिल हैं।
24 प्रत्याशियों ने ठोंका दावा, आज नामांकन का अंतिम दिन
नगर निगम धर्मशाला चुनाव में दो दिन के भीतर कुल 24 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अब सभी की नजरें शनिवार पर टिकी हैं, जो नामांकन का अंतिम दिन होगा। इसके बाद तस्वीर साफ होने लगेगी कि किस वार्ड में मुकाबला कितना कड़ा रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed