{"_id":"69d5251abeb305fda6050323","slug":"seven-smugglers-arrested-in-a-day-one-lakh-rupees-recovered-along-with-hashish-and-chitta-kangra-news-c-95-1-kng1014-228350-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एक दिन में सात तस्कर दबोचे, चरस और चिट्टे के साथ एक लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एक दिन में सात तस्कर दबोचे, चरस और चिट्टे के साथ एक लाख बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में चरस, चिट्टा और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सबसे बड़ी कामयाबी फतेहपुर पुलिस को मिली, जिसने 52-गेट टोल बैरियर के पास बाइक सवार हैप्पी, नितिश चौधरी (दोनों निवासी चलवाड़ा) और नीरज कुमार उर्फ कोबरा (निवासी गोलवां) को 6.34 ग्राम चिट्टा के साथ दबोचा।
उल्लेखनीय है कि आरोपी कोबरा एक शातिर तस्कर है, जिसके खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रशासन पहले ही उसका अवैध निर्माण गिरा चुका है और वह छह माह तक नजरबंद भी रह चुका है। पुलिस की दूसरी टीम ने कंडवाल के निकट नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 256 ग्राम चरस और एक लाख रुपये नकद बरामद किए।
आरोपी राम कुमार निवासी कुमारसैन (शिमला) को मौके पर गिरफ्तार किया गया। वहीं, चंगराड़ा (इंदौरा) के पास पुलिस ने एक कार की तलाशी ली, तो डैशबोर्ड से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में कमलदीप उर्फ टिम्मी निवासी लहरुं और जितेंद्र सिंह निवासी मोच को गिरफ्तार किया गया है। टिम्मी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं और वह पंजाब-जम्मू से चिट्टे की सप्लाई का इंटर स्टेट नेटवर्क चला रहा था।
सीआईए टीम ने इंदौरा में दबोचा तस्कर
सीआईए पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गांव समल (इंदौरा) के पास छापेमारी कर स्कूटी सवार नरेश कुमार निवासी नागड़वां को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 11.87 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। एसपी ने स्पष्ट किया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इनके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos