{"_id":"69d4f73decf4c837eb079dbf","slug":"goods-including-rs-3-lakh-kept-for-building-a-house-burnt-to-ashes-kangra-news-c-95-1-kng1004-228343-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: घर बनाने के लिए रखे तीन लाख रुपये समेत सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: घर बनाने के लिए रखे तीन लाख रुपये समेत सामान जलकर राख
विज्ञापन
इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत उलेहड़ियां में एक घर में लगी आग से जला सामान। जागरूक पाठक
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत उलेहड़ियां पंचायत के खानपुर गांव में एक खड़-पोश मकान में भीषण आग लग गई। आग में परिवार की ओर से घर बनाने के लिए रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़-पोश मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
पीड़ित परिवार के सदस्य मक्खन दीन और शामा ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला तो उन्होंने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि वे उस पर काबू नहीं पा सके। आग लगने से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें बर्तन, पेटियां, अलमारी, फ्रिज, गहने, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं।
सबसे बड़ा नुकसान यह हुआ कि घर के निर्माण के लिए संभाल कर रखी गई करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। इस कारण परिवार को भारी आर्थिक झटका लगा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत मुहैया करवाई जाए ताकि वे अपने नुकसान से उबर सकें।
Trending Videos